गर्मी से बचने और स्वस्थ रहने के लिए इनको के दिनचर्या में शामिल

गर्मियों का मौसम है चिलचिलाती धूप में कुछ ना कुछ पीते रहने की सलाह दी जाती है । क्योंकि गर्मी में इतना पसीना आता है की शरीर में पानी की कमी हो जाती हूं। और गर्मी लगने से दस्त उल्टी हो जाती हैं जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पानी शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। पानी की कमी अगर बहुत ज्यादा हो जाए तो इंसान की मृत्यु भी हो जाती हैं। इसलिए गर्मियों में खूब सारा पानी पीने के साथ-साथ इन खाद्य पदार्थों को अपने दिनचर्या में शामिल करें जिससे आप स्वस्थ रह सकते हैं।।

1. तरबूज

गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू और वही पर एक ठंडा तरबूज मिल जाए तो क्या कहने। तरबूज हमारे शरीर में पानी की कमी तो पूरी करता ही है, उसके साथ में विटामिन ए विटामिन सी मैग्नीशियम पोटेशियम आदि आदि पोषक तत्व से भरपूर होता है। जिसे खाकर हम गर्मियों में स्वस्थ रह सकते हैं।

2. खीरा

खीरा पानी से भरपूर होता है इसमें 95% पानी होता है और इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है जिसके कारण यह हमें स्वस्थ रखता है। हमारे शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकलता है

3. नींबू

नींबू का उपयोग हम हर मौसम में करते हैं लेकिन गर्मियों में इसका उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। यह लोग है गर्मी से बचाने में कारगर है।

4. नारियल पानी

नारियल पानी में बहुत प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे गर्मियों में सर्वाधिक उपयोग में लिया जाता है यह गर्मी से बचाने में बहुत फायदेमंद है

5. छाछ

दरमियां हो और छाछ ना हो तो गर्मियों का मजा ही अधूरा है छाछ खाने में स्वाद तो लगती ही है साथ में गर्मियों व लू से बचाने में बहुत कारगर है

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started